Last modified on 29 अगस्त 2021, at 00:04

वो सफ़र में मिला नहीं होता / आकिब जावेद

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:04, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकिब जावेद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो सफ़र में मिला नही होता।
दर्द मेरा हरा नही होता।

ज़िंदगी की पतंग भी उड़ती।
डोर से फ़ासला नही होता।

दूर नज़रों से मेरा हमसफ़र हैं।
क़ाश मुझसे ख़फ़ा नही होता।

आसमाँ में ग़र आशियाँ भी हो।
इस जहाँ का पता नही होता।

लब पे आकिब' न नाम लाता ये।
तज़किरा भी तेरा नही होता।