Last modified on 6 मई 2008, at 02:23

व्याप्त प्रचुर सुशालि धान्यों... / कालिदास

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:23, 6 मई 2008 का अवतरण (New page: # {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=कालिदास |संग्रह=ऋतुसंहार‍ / कालिदास }} Category:संस्कृत ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतुसंहार‍
»  व्याप्त प्रचुर सुशालि धान्यों...
लो प्रिये हेमन्त आया!

व्याप्त प्रचुर सुशालि धान्यों

से हुआ रमणीय सुन्दर

हिरनियों के झुण्ड से

शोभित हुआ अब अवनि प्रान्तर

अति मनोहर क्रौञ्च के

कलनाद से गुंजित मनोहर

दूर सीमान्तर ललित तक

एक जादू सा रिझाया,

शोभनीय सुडोल स्तन का

लो प्रिये हेमन्त आया!