भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शकीरा का वाका वाका / कुमार सुरेश

Kavita Kosh से
Kumar suresh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 19 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: == शकीरा का वाका वाका <poem>गुज़रती जा रही हो भिगोती हुई पानी की तेज ल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

== शकीरा का वाका वाका

गुज़रती जा रही हो
भिगोती हुई
पानी की तेज लहर

रह रह कर
लगातार प्रज्वलित होती हुई
एक आग

सीसे को काटती हो
शहद की धार
ऐसी आवाज

अल्हड किशोरी का
छलकता हो आनंद
ऐसा नृत्य

बारिश का हो इंतजार
छमाछम बरसे
अचानक

सोंदर्य की देवी
आ गयी हो
मूर्ति से बाहर

इश्वर को कहा जाता है
पूर्ण एश्वर्य
तब लगा वह अपने स्त्री रूप में
प्रगट हुआ है

जब शकीरा ने
वाका वाका किवा

देखो
दावों को झुठलाते हुए
झलका है वह
अन्जान देश की लड़की
शकीरा में

==