भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शब्द हो गए बहुत दुरूह / रामानुज त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:49, 28 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कंचनमृग के लिए अहेरी
यहां रच रहे सौ-सौ ब्यूह।

उतर पड़ा परती खेतों में
कोई मौसम अनजाना
देख भूख का गुमसुम चेहरा
मौन हुआ दाना-दाना
उगते-उगते फसल अर्थ की
शब्द हो गए बहुत दुरूह।

ये बीमार अपाहिज सुबहें
ये अन्धी-अन्धी शामें
आ न जाएं दरवाजे पर
टूटी बैशाखी थामें
अंतरिक्ष में लटके-लटके
संबोधन के थके समूह।

सुनते-सुनते खोटी-खोटी
कहते-कहते खरी-खरी
कटे हाथ में चक्र सुदर्शन
लिए-हुए रोशनी भरी
किसी संझौखे की तलाश में
दर-दर भटक रही है रूह।