भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शरद का यह नीला आकाश / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन |संग्रह=सबका अपना आकाश / त्रिलोचन }} शरद का यह न...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=त्रिलोचन
 
|रचनाकार=त्रिलोचन
 
|संग्रह=सबका अपना आकाश / त्रिलोचन
 
|संग्रह=सबका अपना आकाश / त्रिलोचन
}}
+
}}{{KKAnthologySardi}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
शरद का यह नीला आकाश  
 
शरद का यह नीला आकाश  
  

01:16, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

शरद का यह नीला आकाश

हुआ सब का अपना आकाश


ढ़ली दुपहर, हो गया अनूप

धूप का सोने का सा रूप

पेड़ की डालों पर कुछ देर

हवा करती है दोल विलास


भरी है पारिजात की डाल

नई कलियों से मालामाल

कर रही बेला को संकेत

जगत में जीवन हास हुलास


चोंच से चोंच ग्रीव से ग्रीव

मिला कर, हो कर सुखी अतीव

छोड़कर छाया युगल कपोत

उड़ चले लिये हुए विश्वास

(रचना-काल - 20-10-48)