भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शाम (हाइकु) / भावना कुँअर

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:17, 18 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर |संग्रह=तारों की चून...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(1)
ओढे बैठी है
कोहरे की चादर
शाम सुहानी
(2)
दुल्हन झील
तारों की चूनर से
घूँघट काढ़े
(3)
चॉंदनी रात
जुगनुओं का साथ
हाथ में हाथ
(4)
सीप -से मोती
जैसे झाँक रहा हो
 नभ में चाँद
 (5)
मदहोश -सी
थी वो शाम सुहानी
गुज़री साथ