भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शिक्षा का परचम / रजनी तिलक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तू पढ़ महाभारत
न बन कुन्ती, न द्रोपदी।

पढ़ रामायण
न बन सीता, न कैकेयी।

पढ़ मनुस्मृति
उलट महाभारत, पलट रामायण।

पढ़ कानून
मिटा तिमिर, लगा हलकार।

पढ़ समाजशास्त्र, बन जावित्री
फहरा शिक्षा का परचम।