भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शिक्षा की ताकत / दीनदयाल शर्मा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:43, 22 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

टन टन टन जब बजे तो घंटी
भागे दौड़े जाएं स्कूल
दड़बड़ दड़बड़ सब भागें तो
उड़ती जाए गली की धूल
कंप्यूटर से करें पढ़ाई
नई - नई बातें बतलाई
बस्ता अब कुछ हुआ है हल्का
मन भारी था हो गया फुलका
अब न कोई करे बहाना
रोजाना स्कूल को जाना
पढ़ लिख कुछ बनने की ठानी
शिक्षा की ताकत पहचानी