Last modified on 5 सितम्बर 2020, at 11:53

शिव स्तुति / इंदिरा शर्मा

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 5 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
हे , ब्रह्माण्ड के भाल तिलक
त्रिनेत्र उज्ज्वल ,
पट बाघाम्बर , व्योम विषद ,
डमरू करे निनाद , ओम भास्वर ,
हे त्रिलोक के द्वारपाल त्रिशूल
तीखे फाल विषम |
है गूढ़ समाधि ध्यान , न चित चंचल ,
जटा – जूट से बहे गंग अपार ,
पवित्र , निर्मल , सलिला की धार |
प्रखर ताण्डव में भरकर आग ,
दुष्टों का करने को संहार |
हे त्रिलोक के स्वामी ,
मैं अभिनन्दन करती हूँ आज |