भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शीत युद्ध है छिड़ा( हाइकु) /रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:59, 10 अप्रैल 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   
१-दरकी धरा

शीत युद्ध है छिड़ा

रिश्तों के बीच |



२-आँख है नम

दोस्त हैं सब वे ही

प्यार है कम |



३-चंद कतरे

टपक कर गिरे

क्या-क्या न कहें ?



४-अनाम रिश्ते

आत्मा से चुने जाते

जिस्म से नहीं |



५-वजूद मेरा

हुक्म चले उनका

बेढब बात |