Last modified on 27 जनवरी 2015, at 13:50

शेरो पे हो गई सवार सवार महारानी / बुन्देली

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

शेरों पे हो गई सवार, सवार महारानी।
माली पे हो गई दयाल, दयाल महारानी। शेरों...
शेरों सवार मैया महलों गई थीं
राजा पे हो गई दयाल, दयाल महारानी। शेरों...
शेरों सवार मैया मंदिर गई थीं
भक्तों पे हो गई दयाल, दयाल महारानी। शेरों...
शेरों सवार मैया मेरे घर आओ
हम पे भी हो जाओ दयाल। शेरों...