भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्यामा चिड़िया / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:27, 10 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्यारे बच्चों! श्यामा चिड़िया
मीठा गाना गाती है
काला रंग है इसलिए यह
श्यामा ही कहलाती है
पौधों की डाली पर बैठी
खूब फुदकती रहती है
नन्हीं चिड़िया झूल-झूल कर
गाना गाती रहती
इसे पकड़ना चाहोगे तो
नहीं पकड़ में आ पायेगी
तुम्हें पास आते देखेगी
झट ऊपर ही उड़ जायेगी