Last modified on 28 जनवरी 2015, at 12:58

श्याम तेरी नजरिया जादू करे / बुन्देली

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

श्याम तेरी नजरिया जादू करे।
तिरछी तकन तीर सी लागे,
नर नारिन बेहाल करे। श्याम...
सिर पर ताज, जुल्फ घुंघरारी,
मोहन माला गुंज गले। श्याम...
श्यामल गात केसरिया जामा,
श्रवणन कुण्डल मुख परे। श्याम...
कुंचन कुंअर देखि छवि मूरत,
नासामणि मोरे प्राण हरे। श्याम...