Last modified on 26 अक्टूबर 2009, at 21:12

संक्रांति / धर्मवीर भारती

Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:12, 26 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्मवीर भारती }} <poem>सूनी सड़कों पर ये आवारा पाँव …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूनी सड़कों पर ये आवारा पाँव
माथे पर टूटे नक्षत्रों की छाँव

कब तक
आखिर कब तक?

चिंतित माथे पर ये अस्तव्यस्त बाल
उत्तर, पच्छिम, पूरब, दक्खिन-दीवाल

कब तक
आख़िर कब तक?

लड़ने वाली मुट्ठी जेबों में बन्द
नया दौर लाने में असफल हर छंद

कब तक?
लेकिन कब तक?