Last modified on 5 जुलाई 2010, at 18:50

संगीन जुर्म / मनोज श्रीवास्तव

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:50, 5 जुलाई 2010 का अवतरण (संगीन जुर्म/ मनोज श्रीवास्तव का नाम बदलकर संगीन जुर्म / मनोज श्रीवास्तव कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

संगीन जुर्म


पैतृक प्रायश्चित के
संगीन जुर्म में,
वह आजीवन पश्चाताप के
कटघरे में
अपने ही बनाए सवालों से
जिरह करता रहा
ज़ुर्मी होने का
ताउम्र
ठोस तर्क ढूँढता रहा.