भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सखि, वसन्त आया / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 28 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सखि वसन्त आया ।
भरा हर्ष वन के मन,
   नवोत्कर्ष छाया ।
किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका,
   मधुप-वृन्द बन्दी--
  पिक-स्वर नभ सरसाया ।

लता-मुकुल-हार-गंध-भार भर,
बही पवन बंद मंद मंदतर,
      जागी नयनों में वन-
         यौवन की माया ।
आवृत सरसी-उर-सरसिज उठे,
केशर के केश कली के छुटे,
         स्वर्ण-शस्य-अंचल
          पृथ्वी का लहराया ।