भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सच कहता हूँ तेरे घर में सांप घुसा है / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सच कहता हूँ तेरे घर में सांप घुसा है।
विषधर है वह तुझको डँसने पाप घुसा है।।

जीवन में जो कुछ भी तुमने काम किया है।
फल देने को कालांे का ये बाप घुसा है।।

रुपया पैसा को जितना तुम जाम किया है।
काला धन में गिनती कर अभिशाप घुसा है।।

चाहो जितना छटपट कर लो जेल मिलेगा।
हर सुख सुविधा छीना झपटी कांप घुसा है।।

मांफी मांगो या कुछ ऐसा काम करो तुम।
तेरे जीवन में ऊपर का झांप घुसा है।।