Last modified on 5 सितम्बर 2010, at 18:20

सच कहूँ इंसानियत दलदल में है / सर्वत एम जमाल

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:20, 5 सितम्बर 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सच कहूँ इंसानियत दलदल में है

आदमी तो आज भी जंगल में है।


आप सोना ढूढ़ते हैं , किसलिए

आजकल गहरी चमक पीतल में है।


सारी नदियाँ चल पडी सागर की सिम्त

सिरफिरा तालाब किस हलचल में है।
 

काट डाले बेडियाँ हर शख्स की

ये हिमाकत आज किस पागल में है।


रोशनी देने चला है , देख तो

तेल ही कितना तेरी मिशअल में है।


एक हम उलझे हुए हैं जीस्त में

और उधर उनकी नजर आंचल में है।


सर्दियाँ आईं नहीं सरवत अभी

तूं मगर लिपटा हुआ कम्बल में है।