भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सजाये रखना सदैव जीवन-उत्सव / सुरेश चंद्रा

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:05, 20 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चंद्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सैरंध्री!

निशा के निखरे
प्रातः बिखरे
दीये पुनः सँवारना

बुहारना,
शेष हुई रात्रि

अवशेष से, स्मिति,
सृजन चुन लेना

मन के झरोखों, अट्टारिकाओं में,
रक्षित बीन रखना हर्ष, आस, उल्लास

सजाये रखना सदैव, जीवन-उत्सव
सदा-सदा के लिये.