भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सत्य, शिव, सुन्दर / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:17, 13 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=आमेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिट्टी में मुंह मारता
अबोध शैशव
फावड़ों से खेलता
कमनीय नारीत्व
और
लहू-पसीने का
अंतर मिटाता हुआ
अजेय पौरुष...

जब भी देखता हूँ
यह सब
तो मन कहता है
' यही सत्य है,
यही शिव है,
यही सुन्दर है।