भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

सत्य अपना अपना / रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

सत्य, सत्य है
झूठ भी अपने आप में
सत्य है।
सबको अपना सत्य
स्वयं ही जीना पड़ता है।
सत्य अच्छा या बुरा होता नहीं
उसे रूप देता है इन्सान ।
आधुनिक जीवन का सत्य
टुकडों-टुकडों में बंट गया है।
उपर से नीचे तक
बड़े से छोटे तक
कौन हैं वे? जिनका झूठ, उनका सत्य न हो।
सभी अपने सत्य को जीने में उलझेहैं
मकडी के जाल जैसा
नहीं निकल पाता कोई
अपने सत्य से ।
स्वयं ही तो रचा था
सत्य का चक्रब्यूह
अब नही भेद पाते इसे
आना पड़ेगा फ़िर
किसी अर्जुन को ?
सत्य का चक्र्ब्यूह भेदने के लिए
तब तक करो इन्तज़ार
सहते रहो खुद का संताप
यह तुम्हारा अपना है
किसी ने दिया नहीं ।
समेट लो टुकडे-टुकडे सत्य को
समाहित कर लो अपने अन्दर
विष-अमृत के घूंट
मंथन करो स्वयं ही
सत्य के दर्शन पा जावोगे।
बिखर- बिखर कर जीना छोडो
पूर्णता में जिवो
इसी में जीवन की अमरता है
और
संसार का सुख भी।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें