Last modified on 23 सितम्बर 2012, at 13:40

सदस्य वार्ता:Dr. ashok shukla

Return to "Dr. ashok shukla" page.

प्रिय Dr. ashok shukla, कविता कोश पर आपका स्वागत है!

Swagatam.gif

कविता कोश हिन्दी काव्य को अंतरजाल पर स्थापित करने का एक स्वयंसेवी प्रयास है। इस कोश को आप कैसे प्रयोग कर सकते हैं और इसकी वृद्धि में आप किस तरह योगदान दे सकते हैं इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सूचनायें नीचे दी जा रही हैं। इन्हे कृपया ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं तो ऐसा करने के लिये आपको एक निश्चित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया जानने के लिये देखें: नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया। कृपया अपने सदस्य पन्ने पर अपनी रचनाएँ ना जोड़े -क्योंकि इस तरह जोड़ी गयी रचनाओं को हटा दिया जाएगा।

  • कविता कोश में आप स्वयं पहले से मौजूद किसी भी कविता कोश बदल सकते हैं या फिर नयी कवितायें जोड़ सकते हैं। कविता कोश का संचालन कविता कोश टीम नामक एक समूह करता है। रचनाकारों की सूची जैसे पन्ने केवल इस टीम के सदस्यों के द्वारा ही बदले जा सकते हैं।

  • यदि आप कोश में पहले से मौजूद रचनाओं में कोई ग़लती पाते हैं, जैसे कि वर्तनी की ग़लतियाँ (Spelling mistakes), तो कृपया उन ग़लतियों को सुधार दें। ऐसा करने के लिये हर पन्ने के ऊपर बदलें लिंक दिया गया है।

  • अगर आप यूनिकोड के अलावा किसी दूसरे हिन्दी फ़ॉन्ट (जैसे शुषा, कृति इत्यादि) में टाइप करना जानते हैं तो भी आप उस फ़ॉन्ट में रचनाएँ टाइप कर kavitakosh@gmail.com पर भेज सकते हैं। इन रचनाओं को यूनिकोड में बदल कर कविता कोश में जोड़ दिया जाएगा। लेकिन सबसे बढिया यही रहेगा कि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना सीख लें, यह बहुत आसान है!
  • यदि आप कोई वैबसाइट या ब्लॉग चलाते हैं -तो आप उस पर कविता कोश का लिंक दे कर कोश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। कविता कोश का लिंक है http://kavitakosh.org

  • अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग कर सकते हैं या आप विकि में बहुत अच्छी तरह काम करना जानते हैं तो आप कोश के लिये ग्राफ़िक्स इत्यादि बना सकते हैं और इसके रूप-रंग को और भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • आप दूसरे लोगो को कविता कोश के बारे में बता कर इसके प्रसार में मदद कर सकते हैं। जितने अधिक लोग कविता कोश के बारे में जानेंगे उतना ही अधिक योगदान कोश में हो सकेगा और कोश तीव्रता से प्रगति करेगा।

.

परम आदरणीय भाई अशोक शुक्ल जी! आपके उत्साह और जोश को भी प्रणाम करते हुए मेरा मात्र यही अनुरोध है कि कविता कोश कृपया जो भी पन्ना जोड़ें,उस पर वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धियाँ ज़रूर देख लें। अगर बड़ी संख्या में वर्तनी की अशुद्धियाँ रहेंगी तो पढ़ने का मज़ा जाता रहेगा। सविनय --अनिल जनविजय 06:16, 16 सितम्बर 2011 (UTC)

.

अशोक जी! एक ही पन्ना दो अलग अलग नाम से बनाने की जरूरत नहीं है। बेकार में सर्वर पर अतिरिक्त भार पड़ता है। जो लिंक कविता संग्रह में है, वही लिंक कवि के पन्ने पर कॉपी कर दीजिए, बस हो गया काम। सादर -धर्मेन्द्र कुमार सिंह

उपयोगी मार्गदर्शन हेतु आभार

आदरणीय महोदय,

आपके द्वारा दी गयी सलाह के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अग्रेतर आपकी अपेक्षा के अनुरूप संपादन करने का प्रयास करूगा

उपयोगी मार्गदर्शन हेतु आभारी हूं --अशोक कुमार शुक्ला 08:42, 10 मई 2012 (CDT)

.

भाई अशोक जी,

कृपया कोश को कूड़ा घर न बनाएँ। मुझे लगता है नए पन्ने बनाने के अतिरेक में आप कुछ भी कोश में जोड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। उदाहरण के लिए सुधा गुप्ता के ताँका-संग्रह की तथाकथित भूमिका वाले पन्ने की क्या ज़रूरत थी। वह भूमिका है भी नहीं। पता नहीं कैसी-कैसी चीज़ें आप जोड़ते रहते हैं? सादर अनिल

आभार

आदरणीय महोदय,

सुधा गुप्ता के ताँका-संग्रह के भूमिका वाले पन्ने पर योगदानकर्ता सदस्य:वीरबाला द्वारा वह अतिरिक्त सामग्री डाली गयी थी जिसे हटा दिया है आपके उपयोगी मार्गदर्शन हेतु पुनः आभारी हूं आशा है की आगे भी इसी प्रकार मार्ग दर्शन करते रहेंगे --अशोक कुमार शुक्ला (वार्ता) 08:41, 8 जुलाई 2012 (IST)

.

आदरणीय महोदय, नमस्कार.

योगदानकर्ता मंच हेतु मुझसे मेरा परिचय एवं रचनाएँ देने को कहा है आपने जिसके लिए मैं आपकी एवं कविता कोश की आभारी हूँ.लेकिन मैं कविता लिखती नहीं बस पढ़ती हूँ और परिचय तो बस यही है :--

नाम - शारदा सुमन

माँ - स्व.कुमारी आशा

जन्म - ०५/०४/१९७४

जन्म-स्थान - समस्तीपुर,बिहार

शिक्षा - एम.ए.(हिंदी),बी.एड

संपर्क - sumansharda5@gmail.com

अन्य क्या जानकारी मैं दे सकती हूँ बताएँ .मुझे अभी इस विषय में जानकारी नहीं है.

आभार

शारदा सुमन