भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सदस्य वार्ता:Rajeevnhpc102

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:22, 20 अक्टूबर 2009 का अवतरण (एक रचना एक से अधिक संग्रहों में...: नया विभाग)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आदरणीय राजीव जी

         आप के द्वारा जोड़ी गईं कुछ दुर्लभ रचनाएँ पढ़ कर बहुत अच्छा लगा 

रचनाएँ जोड़ते समय आप हर पंक्ति में br tag (break line) जोड़ रहे हैं, अब वह करने की ज़रूरत नहीं है

सिर्फ poem tag लगाकर ही कविता जोड़ी जा सकती है कृपया आप अपने द्वारा जोड़े गए पुराने कार्य में किये गए बदलाव को देख लें इसे देखने के लिए आप 'बदले' बटन का प्रयोग कर सकते हैं उस पेज पर आपको कविताकोश में प्रयोग हो रहा टेम्पलेट भी मिल जाएगा

आशा है आप जल्दी जल्दी ऐसी बहुत सी दुर्लभ और खूबसूरत रचनाएँ जोड़ेंगे जिसका हम सब पाठक लाभ उठा सकेंगे अगर आपको फिर भी कोई परेशानी हो तो बताइएगा

--Shrddha १६:१९, ९ अक्तूबर २००९ (UTC)

एक रचना एक से अधिक संग्रहों में...

नमस्कार,


पिछले दिनों अमिताभ जी, श्रद्धा और धर्मेन्द्र कुमार को कविता कोश में रचनाएँ जोड़ते समय एक समस्या का सामना करना पड़ा था। यदि एक ही रचना किसी कवि के एक से अधिक संग्रहों में प्रकाशित हुई हो तो क्या उस रचना को हर संग्रह के लिये अलग-अलग टाइप करना चाहिये? इसका जवाब है "नहीं"...


आज मैनें KKRachna टैम्प्लेट के कोड में कुछ बदलाव किये हैं। इससे अब आप किसी भी रचना को एक से अधिक संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं। इसके लिये आपको संग्रहों के नामों को सेमी-कोलन (;) से अलग करना होगा। उदाहरण के लिये:


{{KKRachna
|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
|संग्रह=परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला";अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
}}


इस उदाहरण में रचना को 2 संग्रहों (परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" और अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला") का हिस्सा बताया गया है। ध्यान दीजिये कि दोनों संग्रहों के नाम सेमी-कोलन (;) से अलग किये गये हैं। इस तरह ज़रूरत पड़ने पर आप किसी रचना को कितने भी संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं।


इस सुविधा का प्रयोग होते हुए आप यहाँ देख सकते हैं: मित्र के प्रति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"


आशा है आपको यह सुविधा उपयोगी लगेगी।


सादर


--सम्यक २१:३५, १९ अक्टूबर २००९ (UTC)