Last modified on 27 जनवरी 2016, at 14:18

सपनों का घर गिर जायेगा अन्देशा है / ओम प्रकाश नदीम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:18, 27 जनवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम प्रकाश नदीम |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सपनों का घर गिर जाएगा अन्देशा है
वादे से वो फिर जाएगा अन्देशा है

मेरी तौबा के सूरज पर उसका रुख़
बादल बन कर घिर जाएगा अन्देशा है

ख़ुद्दारी ज़ख़्मी लेकर लौटा है लेकिन
लत फिर लत है फिर जाएगा अन्देशा है

घर तो बन जाएगा लेकिन जाने क्या क्या
दीवारोँ में घिर जाएगा अन्देशा है

ऊँचाई पर जाने का जो ढंग है उसका
रस्ते में ही गिर जाएगा अन्देशा है