भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सपेरा / हरिपाल त्यागी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 21 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिपाल त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह एक सपेरा है!
रेखाएं-
उसकी पिटारी में
कुंडली मारे पड़ी हैं।
वह उन्हें उंगलियों पर नचाता है
रेखाएं उसकी गुलाम हैं
तूलिकाघात से घबराकर
रेखाएं कमर झुका देती हैं
और दौड़ता हुआ घोड़ा
सामने होता है!

सपेरा रेखाओं को पुल बनाता है।
पुल-जो झोंपड़ी से राजमहल को जोड़ता है।
फिर घोड़े पर सवार हो,
पुल पार कर,
राजमहल में जा पहुंचता है सपेरा।
रंग-रेखाएं और आकार
सब पीछे छूट जाते हैं,
अवाक, निर्जीव और निस्तेज!
सपेरा लम्बी दाढ़ी लटकये
राजदरबार में बीन बजाता है।
रेखाओं और रंगों के
करतब दिखाता है।

और-
तालियों की गड़गड़ाहट में
दम तोड़ देती है
एक और संस्कृति!