Last modified on 5 अक्टूबर 2023, at 12:37

सबकुछ अपने आप संभाला जाएगा / पंकज कर्ण

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 5 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज कर्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सबकुछ अपने आप संभाला जाएगा
अर्थप्रबंधन कब तक टाला जाएगा

पहले हर भूखे को उनके हक़ की दें
मेरे अंदर तब ही निवाला जाएगा

पहले उनको अपना तो होने दें फिर
आस्तीन में सांप भी पाला जाएगा

"सबको न्याय सभी को उनका हक़ देंगे"
वोट है, जुमला फिर से उछाला जाएगा

रूप बदल 'पंकज' बहेलिया आया है
जाल बिछेगा, दाना डाला जाएगा