भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सब कुछ कृष्णार्पणम्, सब कुछ कृष्णार्पणम् / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सब कुछ कृष्णार्पणम्, सब कुछ कृष्णार्पणम्

ज्ञान-ध्यान, शक्ति-श्रम
राग-द्वेष, मोह-भ्रम
दाह, दीनता, अहम्‌
सब कुछ कृष्णार्पणम्


भोग-योग, यम-नियम
श्रेय, प्रेय, प्रेयतम
लाभ-हानि, सम-विषम
सब कुछ कृष्णार्पणम्


भव-विभव, अधिक कि कम
शिव-अशिव, शुभाशुभम्‌
प्राप्त जो अगम, सुगम
सब कुछ कृष्णार्पणम्


सत्‌, असत्‌, अहम्‌, इदम्‌,
वृत्ति उच्च या अधम
सुंदरम्‌ असुंदरम्‌
सब कुछ कृष्णार्पणम्