Last modified on 19 जून 2010, at 09:56

सब के कुछ समझौते है / विजय वाते

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:56, 19 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँखें, पलक भिगोते हैं|
सब के कुछ समझोते हैं|

नींद नहीं उनको आती,
गोली खाकर सोते हैं|

कहने को तो इंसाँ हैं,
पर आँखो से वो तोते हैं|

ऊपर वाले पर निर्भर,
कितने अवसर खोते हैं|

दोष किसे दें हम "वाते",
खेत हमीं ने जोते हैं|