भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय करवटें बदल रहा है / शिवम खेरवार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:04, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवम खेरवार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समय करवटें बदल रहा है।

पर्वत जितनी ऊँचाई से,
मौन गिराकर चूर कर दिया,
भाषा के तेवर बदले हैं,
अंतस अब 'कंगूर' कर दिया।

छलछन्दों के मुख पर कालिख़,
मलने ख़ातिर मचल रहा है।

तेरे-मेरे पाप-पुण्य सब,
इसकी निगरानी में होंगे,
पाप नर्क में भेजेगा बस,
पुण्य 'राजधानी' में होंगे।

सबका दर्ज बही-खाता ले,
साथ सभी के टहल रहा है।

मक्कारों, धोखेबाज़ों के,
धर्मग्रंथ, उपदेश जलेंगे,
बिन मारे ये मर जाएँगे,
जब इसके आदेश चलेंगे,

अपनी वाणी पर सदियों से,
शत प्रतिशत यह अटल रहा है।