भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय / साधना सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:13, 3 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साधना सिन्हा |संग्रह=बिम्बहीन व्यथा / साधना सिन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अवनी ने
न समझा अम्बर को
अम्बर न जान सका
अवनी को

अम्बर ने तब समझा
जब फूटा लावा
बहा, पिघला
सुप्त, कुंठित दर्द

अवनी ने तब समझा
जब पीड़ा के
काले मेघों ने
धरती को किया
आँसुओं से
आप्लावित

धरा-गगन जो
दूर हुए
समझे तब
जब
दोनों के दुख
एक हुए

नासमझी का
हुआ सुखान्त
मिलकर एक हुआ
सीमान्त !