भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समाजवादी दर्शन / एस. मनोज

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:10, 9 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वोट हमारा राज तुम्हारा
जिसने ये सिखलाया था
जन ज्वारों पर चढ़कर जिसने
नया राज फिर लाया था।
वाम लुढ़कता रहा सदा
दक्षिण की राह बनाते ये
हर आंदोलन कमजोर हुआ
दुखिया की आह दबाते ये।
चेले इनके सत्ता मद में
चूर बने इठलाते हैं
भ्रष्टाचार की जांच हुई तो
हवा जेल की खाते हैं।
सत्ता के लोभी सब चेले
कुर्सी की जुगत बिठाते हैं
कुर्सी की तिकड़म में ये अब
तनिक नहीं शरमाते हैं।