भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समुद्र-2 / पंकज परिमल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:37, 17 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज परिमल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> समुद्र को मथ कर लो…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समुद्र को मथ कर
लोग सुरा भी ले गए
और सुधा भी
घोड़े भी ले गए और हाथी भी
लक्ष्मी भी ले गए
और जड़ी-बूटी संभालकर
वैद्यराज धन्वन्तरि भी
रफू-चक्कर हो गए
समुद्र को उस क्षण मर जाने की
इच्छा हुई
पर हाय।
उसके हिस्से में तो हलाहल भी नहीं बचा