भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समुन्दर : एक / शीन काफ़ निज़ाम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुन्तशिर<ref>उद्दिग्न</ref> हो कर भी
तुम
कितने मुनज्ज़म<ref>संघटित</ref>
मलगजी माहौल में
कितने मुनव्वर<ref>दीप्त</ref>
मुख्तलिफ़<ref>विभिन्न</ref>सम्तों में चलते
अपनी जानिब
मुज़्तरिब<ref>बेचैन</ref>रक़्साँ<ref>नृत्य</ref> करते हुए रवाँ<ref>प्रवाहित</ref>
तुम
फिर भी जामिद<ref>जड़</ref>
करते जाते
आप अपने से
तसादुम<ref>संघर्ष</ref>
इक तलातुम<ref>प्रचंड लहरें</ref>
और इक अज़ली तरन्नुम<ref>आदि संगीत</ref>

शब्दार्थ
<references/>