Last modified on 5 अक्टूबर 2017, at 19:36

सरक आती है कान की प्याली में / तेजी ग्रोवर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:36, 5 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तेजी ग्रोवर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सरक आती है कान की प्याली में —
                 सुबह की स्नेह सरीखी धूप

जब कोई बासी-मुँह सोया पड़ा है अभी उनींदी रात के बहाने

सुबह के पाखी देर तक कूकते हैं आम की महक में
बताओ मुझे—
        कहाँ है वह रेखा पानी की
        खींच सकते हो जिसे
        उस और इस पार के बीच?