भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

सर्जक जीवन / देसाकू इकेदा

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: देसाकू इकेदा  » सर्जक जीवन

कला , हे अमर -ज्योति
अविनाशी छाप, सभ्यता की !
गीत जीवन का,मुक्ति का,सृजन का, आनंद का !
उत्कट प्रार्थना,गहन सामंजस्य आधारभूत सत्य से ,
गोष्ठी मित्रों की,जहाँ लाखों प्राणी
मिलते हैं ,अभिनन्दन -अभिवादन करते हैं परस्पर !
किसी विद्वान ने कहा था पश्चिम के -
पूर्व है पूर्व और पश्चिम -पश्चिम .
किन्तु मिले जब दो महानायक
सीमायें -राष्ट्रीयताएँ हो जायेंगी विलुप्त !
तभी पूर्व के एक महाकवि ने लिखा -
पूर्व और पश्चिम का हो परिणय
वेदी पर मानवता की !
और ये है कला
आमंत्रण करती आत्मा का पसारे भुजा
शांत व सौम्य उपवन की ओर
जहाँ कल्पना उड़ती है पंख पस्सारे, आकाश में !
आमंत्रण करती ज्ञान के भव्य मंच की ओर
लेजाती आत्मा को दूरस्थ क्षितिज की ओर
सार्वभौमिक सभ्यता के !

अनुवादक: मंजुला सक्सेना

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें