भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सर्द रातों में दिल मचलता है / कर्नल तिलक राज

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:18, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्द रातों में दिल मचलता है
दिल में ग़म करवटें बदलता है।

झूठे सपनों में रात बीती है
जाग जाऊँ कि दिन निकलता है।

क्यों फ़िज़ा में है कँपकपी तारी
कौन मन को मेरे मसलता है।

तुम जो आओ तो रोशनी फैले
वरना सूरज तो रोज़ ढलता है।