Last modified on 3 फ़रवरी 2011, at 05:06

सर्प और मनुष्य / रामेश्वर दयाल श्रीमाली

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:06, 3 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर दयाल श्रीमाली |संग्रह= }}‎ {{KKCatKavita‎}}<poem>सर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सर्प
देखते ही मनुष्य को
        नहीं डसता
लेकिन मनुष्य
सर्प को देखते ही मारता है
मनुष्य के सब काम
      समझ से परे के हैं !

सच है
सर्प तो
जहर से भरा है
लेकिन, सच पूछो तो-
मनुष्य में जहर कौनसा थोड़ा है ?

बे-कसूरों को मार-मार
     अपने प्राणों की पूरी सुरक्षा
अपनी देही के पूरे जतन
मनुष्य तुम्हारी
यह सभ्यता
यह संस्कृति
     धन्य-धन्य !

अनुवाद : नीरज दइया