भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सलोने बन्धन / दीप्ति गुप्ता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:22, 19 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीप्ति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दीप गुनगुनाए तो, दीवाली जगमगाई,
रंग गुनगुनाए तो, ली होली ने अँगड़ाई,
भौरे गुनगुनाए तो, कलियाँ खिलखिलाई,
बादल गुनगुनाए तो, बरखा उमड़ आई,
तारे गुनगुनाए तो, निशा उतर आई,
खेत गुनगुनाए तो, सरसों फूल आई,
कान्हा गुनगुनाए तो, राधा दौड़ी आई,
दर्द गुनगुनाए तो, कविता लहर आई!