Last modified on 23 दिसम्बर 2022, at 01:29

सहे नदी / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:29, 23 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसी से
कुछ भी न
कहे नदी ।
तन पर
बहुत चोट
सहे नदी ।
पर्वतों की
सहेजकर
लालसाएँ,
रात-दिन
चुपचाप
बहे नदी ।
आँसुओं के
दीप रह-रह
काँपते
चाँदनी का
हाथ
गहे नदी ।
लहर को
छूकर किनारा
सोचता-
कि कुछ पल
पास में
रहे नदी ।
-0-(20/3/91)-दैनिक भास्कर-2/4/95, रैन बसेरा मार्च-97)