भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँचा:KKPoemOfTheWeek

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:43, 19 नवम्बर 2014 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छोटा सा बलमा मोरे
Kk-poem-border-1.png

छोटा सा बलमा मोरे आँगना में गिल्ली खेले।

पनिया भरन जाऊँ वो कहे मोहे गोदी ले ले। छोटा सा बलमा मोरे आँगना में गिल्ली खेले॥

गोदी उठाऊँ तो वो यूँ कहे मोहे ले चल मेले। छोटा सा बलमा मोरे आँगना में गिल्ली खेले॥

मेले ले जाऊँ तो जुल्मी कहे कहीं चल अकेले। छोटा सा बलमा मोरे आँगना में गिल्ली खेले॥

कैसे बताऊँ मेरी जान को हैं सौ झमेले। छोटा सा बलमा मोरे आँगना में गिल्ली खेले॥