भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँचा:KKPoemOfTheWeek

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 20 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: <div class='box' style="background-color:#DD5511;width:350px; align:center"><div class='boxtop'><div></div></div> <div class='boxheader' style='background-color:#DD5511; c...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 सप्ताह की कविता

  शीर्षक: है धुएँ में सदी
  रचनाकार: यश मालवीय

है धुएँ में सदी
उसको आवाज़ दो
बन्द घड़ियों को कोई
                घड़ीसाज दो 
                साँस को ख़ुशबुओं का
                वजीफ़ा तो दो
                इस उदासी को कोई
                लतीफ़ा तो दो
दोस्ती के कई राज़ लो,
              राज़ दो
                खिड़कियाँ बन्द हैं
                खिड़कियाँ खोल दो
                है जो गुमसुम उसे
                गीत के बोल दो
वक़्त के हाथ फिर से
नया साज़ दो
                कब से देखा नहीं
                कहकशाँ की तरफ़
                मुँह करो तो कभी
                आसमाँ की तरफ़
तितलियों को भी
रंगों का कोलाज दो ।