Last modified on 13 नवम्बर 2008, at 14:37

सागर पर शाम / बलदेव वंशी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:37, 13 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= बलदेव वंशी |संग्रह= }} <Poem> चमचम बृहद आईना तोड़ दिय...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चमचम बृहद आईना
तोड़ दिया
पत्थर मार
तमतमाये गुस्सैल सूर्य ने
और स्वयं ही
कतरा-कतरा बिखरी किरचों पर
अपनी एड़ियाँ लहूलुहान कर
रोते-रोते सो गया !