भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सागर हो गया मन / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:46, 20 सितम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=दरिया...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धार ने काटी नरम चट्टान
         खादर हो गया मन !

घा को देकर
सजल सुकुमार चिकनाई
डिम्ब - से कच्चे घरौन्दे
               फोड़ लहराई !

कन्दराओं से हुई पहचान
            नागर हो गया मन !

थकन जलनिधि में नहाकर
                    हो गई निश्चल
अब न खाती कान
           यातायात की हलचल

भूलकर छोटा - बड़ा अपमान
               सागर हो गया मन ।