Last modified on 1 मई 2010, at 10:56

सात हवाएँ / ऊलाव हाउगे

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ऊलाव हाउगे  » सात हवाएँ

सात हवाओं ने, सात हवाओं ने
गुनगुनाया और गाया।
सात हवाओं को, सात हवाओं को
आकाश बहुत छोटा लगा।

सात हवाएँ, सात हवाएँ
टकराती झंझावातों में।
एक वहशी हलचल थी वहाँ
और मृत पत्ते घूम रहे थे भँवरों में

सात हवाएँ, सात हवाएँ
चलती रहीं अपनी-अपनी राह।
और सभी हवाएँ
आज सोई हुई हैं।


अंग्रेज़ी से अनुवाद : रुस्तम सिंह