भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साथ रहते हैं नहीं अब खास अपने / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साथ रहते हैं नहीं अब खास अपने।
खो चुके हैं आपसी विश्वास अपने।।

दोष किसका है बड़ा कहना है मुश्किल।
ज़िंदगी उलझी हुई है पास अपने।।

अब कहाँ रिश्ते निभाते लोग सब हैं।
बन रहे हैं बदनुमा इतिहास अपने।।

आप सब आराम से बैठे रहेंगे।
कल करेंगे लोग सब उपहास अपने।।

हम बहर पर ही सदा गढ़ते ग़ज़ल हैं।
प्यार दिल में रख बुझाते प्यास अपने।।