Last modified on 13 अगस्त 2008, at 23:43

साथ / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:43, 13 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= मधुरिमा / महेन्द्र भटनागर }} क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कभी क्या चांद का भी साथ छूटा है ?

रहेंगे हम जहाँ जाकर
वहाँ यह चांद भी होगा,
हमारे प्राण का जीवित
वहाँ उन्माद भी होगा,

बताओ तो किसी ने आज तक क्या

चांदनी का रूप लूटा है ?

हमारे साथ यह सुख के
दिनों में मुसकराएगा,
दुखी यह देखकर हमको
पिघल आँसू बहाएगा,

बिछुड़कर दूर रहने से कभी भी

प्यार का बंधन न टूटा है !

हमारी नींद में आ यह
मधुर सपने सजाएगा,
थके तन पर बड़े शीतल
पवन से थपथपाएगा,

निरंतर एक गति से ही बहेगा

स्नेह का जब स्रोत फूटा है !