भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साधो को धौं कहँते आवा / जगजीवन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साधो को धौं कहँते आवा।
खात पियत को डोलत बोलत, अंत न का पावा॥
पानी पवन संग इक मेला, नहिं विवेक कहँ पावा।
केहिके मन को कहाँ बसत है, केइ यहु नाच नचावा॥
पय महँ घृत घृत महँ ज्यों बासा, न्यारा एक मिलावा।
घृत मन वास पास मनि तेहिमाँ, करि सो जुक्ति बिलगावा॥