Last modified on 17 अक्टूबर 2009, at 09:24

साधो मग डगमग पग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

साधो मग डगमग पग,
तमस्तरण जागे जग।

शाप-शयन सो-सोकर,
हुए शीर्ण खो-खोकर,
अनवलाप रो-रोकर
हुए चपल छलकर ठग।

खोलो जीवन बन्धन,
तोलो अनमोल नयन,
प्राणों के पथ पावन,
रँगो रेणु के रँग रग।