Last modified on 6 अगस्त 2009, at 19:20

साधो रसनि रटनि मन सोई / जगजीवन

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:20, 6 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगजीवन }} Category:पद <poeM>साधो रसनि रटनि मन सोई। लागत-ल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साधो रसनि रटनि मन सोई।
लागत-लागत लागि गई जब, अंत न पावै कोई॥
कहत रकार मकारहिं माते, मिलि रहे ताहि समोई।
मधुर-मधुर ऊँचे को धायो, तहाँ अवर रस होई॥
दुइ कै एक रूप करि बैठे, जोति झलमती होई।
तेहि का नाम भयो सतगुरु का, लीह्यो नीर निकोई॥
पाइ मंत्र गुरु सुखी भये तब, अमर भये हहिं वोई।
'जगजीवन' दुइ करतें चरन गहि, सीस नाइ रहे सोई॥