भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सामने आकर बात करो तो अच्छा है / हरिराज सिंह 'नूर'

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:24, 24 अप्रैल 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सामने आकर बात करो तो अच्छा है।
आँख मिलाकर बात करो तो अच्छा है।

दुश्मन से भी बात अगर करनी हो तो,
आँख दिखाकर बात करो तो अच्छा है।

इश्क़ में पाना चाहो तुम भी फ़त्ह अगर,
आँख झुकाकर बात करो तो अच्छा है।

राज़ छुपाना हो जो दिल का अपनों से,
आँख छुपाकर बात करो तो अच्छा है।

‘नूर’ बचाने का नुस्ख़ा है ख़ुद को तुम,
आँख बचाकर बात करो तो अच्छा है।